IMSUPY Scheme Rajasthan | इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना राजस्थान

 सरकार द्वारा इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना | IMSUPY Scheme शुरू की गयी है। अगर आप एक महिला उद्यमी है तो इस योजना के अंतर्गत सरकार से सब्सिडी क्लेम के जा सकती है।  इस आर्टिकल में हम इस योजना की महत्वपूर्ण टर्म्स एंड कंडीशंस के बारे में जानेंगे। 

Table of Contents

IMSUPY Scheme में किस तरह का बिज़नेस किया जा सकता है?

इस स्कीम में मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस और ट्रेडिंग से सम्बंधित सभी प्रकार के बिज़नेस किये जा सकते है।  लेकिन नेगेटिव लिस्ट में दिए गए बिज़नेस के लिए यह योजना लागू नहीं होगी। 

IMSUPY Scheme में भूमि खरीद के लिए लोन लिया जा सकता है?

नहीं,  भूमि  खरीद के लिए लोन IMSUPY स्कीम में नहीं लिया जा सकता है। 

IMSUPY Scheme क्या मैन्युफैक्चरिंग के लिए शेड या बिल्डिंग निर्माण के लिए लोन लिया जा सकता है?

हॉ, शेड या बिल्डिंग निर्माण हेतु लोन लिया जा सकता है लेकिन लोन की राशि की अधिकतम सीमा स्कीम इस प्रोजेक्ट की राशि का अधिकतम 20% तक ही होगी।

IMSUPY Scheme में लोन का उद्देश्य क्या होगा? 

इस स्कीम में विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग), सेवा (सर्विस) एवं व्यापार (ट्रेडिंग)  के लिए लोन दिया जायेगा।  यह लोन बैंक और अन्य वित्तीय संस्थानों द्वारा दिया जायेगा।  जो बिज़नेस वर्तमान में चालू है उनके एक्सपेंशन के लिए भी इस स्कीम में आवेदन किया जा सकता है। 

IMSUPY Scheme में कौन लोन ले सकता है ?

इस स्कीम में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की व्यक्तिगत महिला आवेदक अथवा महिला स्वयं सहायता समूह अथवा महिला स्वयं सहायता समूहों के संघ (क्लस्टर/फेडरेशन) आदि आवेदन कर सकते है। 

IMSUPY Scheme में अधिकतम लोन राशि क्या है ?

 

क्र.सं.वर्गीकरणअधिकतम लोन राशि
1.मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के लिए1.00 करोड
2.ट्रेडिंग बिज़नेस के लिए 10.00 लाख
3.व्यक्तिगत महिला आवेदक तथा महिला स्वयं सहायता समूह50.00 लाख
4.महिला स्वयं सहायता समूह संघ 1.00 करोड

 

राज्य सरकार द्वारा IMSUPY Scheme में कितनी सब्सिडी देय है ?

IMSUPY स्कीम में योजनान्तर्गत स्वीकृत लोन राशि का 25% सब्सिडी देय है। 

विशेष श्रेणी विधवा/परित्यक्ता/ हिंसा से पीडित महिला/दिव्यांग/ अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को स्वीकृत लोन राशि का 30% सब्सिडी देय है।

IMSUPY Scheme में लोन सब्सिडी का लाभ कब दिया जायेगा?

इस स्कीम में लोन सब्सिडी की राशि आवेदक के खाते में FDR के रूप में 3 साल तक के लिए जमा की जाती है।  FDR की राशि पर लोन पर बैंक द्वारा ब्याज नहीं लिया जाएगा। 

3 साल तक बिज़नेस के सफलतापूर्वक संचालन तथा रेगुलर लोन के भुगतान पर FDR को लोन में एडजस्ट कर दिया जायेगा।  

IMSUPY Scheme में क्या लोन के लिए कोलैटरल सिक्योरिटी जरूरी है?

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार 10 लाख तक के लोन पर कोलैटरल सिक्योरिटी की मांग नही की जायेगी। 10 लाख से अधिक लोन पर नियमानुसार कोलैटरल सिक्योरिटी ली जा सकती है

IMSUPY Scheme में कौन – कौन से वित्तीय संस्थानों से लोन लिया जा सकता है ?

इस स्कीम में  बैंक, स्माल फाइनेंस बैंक, ग्रामीण बैंक, कमर्शियल बैंक, राजस्थान वित्त निगम, सिडबी आदि से लोन लिया जा सकता है। 

IMSUPY Scheme में क्या आवेदन हेतु राजस्थान का निवासी होना अनिवार्य है ?

हॉ, आवेदक राजस्थान राज्य का निवासी होना आवश्यक है।

IMSUPY Scheme में क्या राजस्थान के बाहर के बैंक से लोन लिया जा सकता है?

नहीं, क्योंकि केवल राजस्थान में स्थित बैंक और संस्थानों से ही लोन लिया जा सकता है।  

IMSUPY Scheme में आवेदन हेतु शैक्षणिक योग्यता क्या है ?

इस स्कीम में को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है।

IMSUPY Scheme में लोन लेने के लिए आवेदक को स्वयं कितना निवेश करना होगा? 

10 लाख तक के प्रोजेक्ट के लिए कुल प्रोजेक्ट का 5% तथा 10 लाख से अधिक के प्रोजेक्ट के लिए कुल प्रोजेक्ट का 10% आवेदक को स्वयं निवेश करना पड़ेगा।  

IMSUPY Scheme में आवेदन हेतु कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं ?

मूल निवास प्रमाण पत्र, KYC डॉक्यूमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट आदि 

IMSUPY Scheme में क्या लोन पेमेंट की अवधि 5 वर्ष से ज्यादा हो सकती है ?

हां, बैंकों की शर्तों के अनुसार लोन पेमेंट की अवधि 5 वर्ष से ज्यादा भी हो सकती है।

IMSUPY Scheme में क्या बिज़नेस का फिजिकल सत्यापन/निरीक्षण होगा ?

हां, लोन लेने के के तीन वर्ष के अंदर विभाग द्वारा बिज़नेस का फिजिकल निरीक्षण करवाया जायेगा तभी सब्सिडी की राशि लोन में एडजस्ट की जाएगी।  

IMSUPY Scheme में कौनसा लोन लेने पर सब्सिडी प्राप्त होगी? 

इस स्कीम में टर्म लोन और सी सी लिमिट दोनों लेने पर ही सब्सिडी क्लेम की जा सकती है।  

IMSUPY Scheme में क्या केवल सी सी लिमिट पर सब्सिडी मिलेगी? 

नहीं, केवल सी सी लिमिट लेने पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।  

निष्कर्ष 

IMSUPY Scheme महिला उद्यमिओं के लिए बहुत अच्छी स्कीम है और आप  सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए। 

 



Author: Amit Mundhra CA
Amit Mundhra, B.Com. (Hons.), FCA, DISA, Fellow Member of the Institute of Chartered Accountants of India with over 25 years of practice experience. Amit leads the tax advisory and NRI taxation practice at Karnani & Co., Chartered Accountants, Jaipur. For personalised advice on your specific situation please reach out to us.

Leave a Reply

Need Help?